पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
2023-12-03
वर्तमान समय में ऑफिस में काम करने वाला कोई कर्मचारी (Office Worker ) हो या स्कूल कॉलेज का कोई छात्र सभी को PPT यानी की PowerPoint पर अपनी प्रेसन्टेशन (Presentation) तो जरूर बनाई ही होगी। लेकिन आज का समय है की कुछ क्रिएटिव बनाया जाए, कुछ ऐसा जिसे देखने पर सामने वाला इंसान आपसे इम्प्रेस हो जाए तो चलिए जानते है आज एक पावरपॉइंट हैक्स जिसको कोई बिगनर (Beginner) भी आसानी से सिख कर आसानी से एक एडवांस स्लाइड बना सकता है।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- सबसे पहले आप अपनी स्लाइड खोल लेंगे उसके बाद स्लाइड से टाइटल और सब-टाइटल (title and sub-title) के बॉक्स हटा देंगे और अब आपकी स्लाइड पूरी तरह से खाली है जैसे की आप इस पिक्चर (picture) में देख सकते है।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- अगले स्टेप में आप ऊपर दिए गये Text Box को सेलेक्ट करेंगे, और फिर 15 से 17 बार माइनस (-) साइन को टाइप करें।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- इसके बाद आप पूरे Text को सेलेक्ट करेंगे और अगर आप पिक्चर में देखे तो आपको एक Red colored arrow (→) नजर आएगा जोकि एक छोटे से arrow की ओर इशारा कर रहा है उस छोटे से arrow पर क्लिक करेंगे तो Font की एक विंडो खुल जाएगी, इसके बाद आप character Spacing में जाएंगे और जैसा की पिक्चर ने दिख रहा है Spacing को Condensed और 3pt करेंगे इसके बाद Kerning for fonts को करेंगे 12।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- अगले स्टेप में आप Format को क्लिक कीजिये और Text Effects में जाइये, यहाँ आपको बहुत सारे Option देखेंगे। आप Transform Option को क्लिक करेंगे और Warp Option के पहले Effect को चुनेंगे जैसा की पिक्चर में दिया हुआ है।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- इसके बाद आप इस पूरे Text को किनारो से खींच कर अपनी पूरी स्लाइड में फैला दीजिये।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- अगले स्टेप में आप अपने Mouse से Right क्लिक कीजिये और आपको Format Text Effects का Option दिखाई देगा, जहां आपको Text Fill का Option सबसे ऊपर मिलेगा उसे क्लिक कीजिये।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- इसके अगले स्टेप में आप Picture or Texture Fill में क्लिक कीजिये और Insert From से अपनी पसंद की फोटो को Insert कर लीजिये।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- इसके बाद के स्टेप में आप Animations में जायेंगे और Zoom Animation को सेलेक्ट करेंगे।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- Animations में ही आपको एक Start का option देखेगा जैसा की आप पिक्चर में एक Red colored arrow (→) के सामने देख सकते है, उसे क्लिक करेंगे तो आपको कुछ option देखेंगे जिसमे से आपको After Previous option चुनना है।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- इसके बाद आपको पिक्चर में दिए हुए तीन स्टेप को follow करना होगा, जैसा की आप देख सकते है आपको नंबर 1 पर Animation Pane दिख रहा है उसे क्लिक करेंगे तो आपकी स्लाइड के किनारे एक विंडो खुल जाएगी जहां आप आपने Animation Effect को अपडेट कर सकते है। जिसके लिए आपको नंबर 2 पर अपने Animation के TextBox को क्लिक करना होगा, फिर आपको नंबर 3 स्टेप पर Effect का एक Option दिखाई देगा जिसे क्लिक करने पर एक और विंडो खुल जाएगी जहां आपको Animate Text में By Letter Option चुनना है।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorial), नया हैक (New Hack)
- इसके बाद आपको एक Text Box को Insert करके अपना Title लिखना है और उसका Font Size अपने हिसाब से बड़ा करके एक बार फिर से ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहराना होगा जो अपने आपकी पिक्चर के लिए किये थे।
पावरपॉइंट ट्यूटोरियल (PowerPoint Tutorials), नया हैक (New Hack)
- अपने Title के लिए सभी स्टेप को दोहराने के बाद फिर देखिये जादू। इस तरह से आपकी एक आकर्षक स्लाइड तैयार हो जायेगी जिसे जो भी देखेगा वो देखता ही रहे जाएगा और जानने की कोशिश करेगा की अपने ये कमाल भला किया कैसे है।